{"_id":"5c1ff0dcbdec2256c333dffa","slug":"11th-student-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया मरणासन्न
Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयज हाईस्कूल (बीएचएस) में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र पर जार्जटाउन के टैगोर टाउन में सरेशाम हमला किया गया। हॉकी व असलहों की बट से उसे घेरकर मरणासन्न होने तक पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मामले में मुकदमा लिखकर पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है।
आदित्य दुबे (15) बीएचएस में 11वीं का छात्र है। उसके पिता जितेंद्र कुमार दुबे मुंबई में एक म्यूजिक व फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम करते हैं जबकि मां शिक्षिका हैं। परिवार मूल रूप से सरायइनायत के ककरा दुबावलपुर गांव का रहने वाला है लेकिन, पढ़ाई के सिलसिले में आदित्य दारागंज के कच्ची सड़क पर रहने वाले अपने मामा अखिलेश पांडेय के घर रहता है। वह टैगोरटाउन मेें पांडेय क्लासेस के पास कोचिंग पढ़ता है। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह कोचिंग से लौटने लगा तभी वहां लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर दर्जन भर युवक पहुंचे और उसे घेर लिया। वह भाग पाता, इससे पहले ही युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। चौतरफा हमले से आदित्य संभल नहीं सका और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। उस पर तब तक वार किया गया जब तक कि वह मरणासन्न नहीं हो गया। इसके बाद हमलावर भ ाग निकले।
जानकारी पर छात्र के मामा अखिलेश पहुंचे और छात्र को लेकर कर्नलगंज थाने गए। यहां पुलिस ने बेली अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। साथ ही बताया कि मामला जार्जटाउन थाने का है। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल छात्र को हाशिमपुर चौराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जार्जटाउन थाने में नामजद तहरीर देकर शोभनाथ फुल्की वाले को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बैरहना एएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि छात्र पर हमला छेड़खानी के विवाद में किया गया। मुख्य आरोपी कोचिंग में ही पढ़ने वाली किसी छात्रा के चक्कर में वहां रोज आता था। आदित्य के किसी साथी ने उसे टोक दिया था जिस पर वह खुन्नस खा गया था। इसी के बाद उसने आदित्य पर हमला बोल दिया। घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि विवाद किसी और से था लेकिन बेवजह उनके बेटे पर हमला किया गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में मुख्य आरोपी समेत छह युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमेें मंथन, आदित्य, सूरज, शाश्वत व राहुल शामिल हैं। पूछताछ में पांचों ने यही बताया है कि उन्हें फोनकर शोभनाथ ने ही बुलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले में एक और युवक शामिल था जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए थाने पर सिफारिशें भी आती रहीं। बालसन चौराहे के पास रहने वाला एक दबंग भी युवकों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाता रहा।