फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   झगड़े में बीचबचाव पर गोली मारकर हत्या

झगड़े में बीचबचाव पर गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में बीचबचाव पर गोली मारकर हत्या
झगड़े में बीचबचाव पर गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन


होलागढ़ थाना क्षेत्र के समरिया गांव की घटना, सनसनी
एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। होलागढ़ थाना क्षेत्र के समरिया गांव में भाई से हो रहे झगड़े के दौरान बीचबचाव को गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने पर घायल अवस्था में उसे पहले निजी और फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कालीघटन(35) होलागढ़ के समरिया गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक उसका परिवार पशुओं को खरीदने और बेचने का व्यापार करता है। शनिवार शाम को रिश्ते में उसका भाई लगने वाला रिंकू पशु बेचने के लिए सोरांव गया था। वहां पशु बेचने के दौरान कीमत को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया जिसके बाद रिंकू वापस आने लगा। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग रिंकू के पीछे-पीछे उसके गांव तक चले आए और यहीं पर विवाद करने लगे। शोरशराबा सुनकर कालीघटन मौके पर पहुंचा और बीचबचाव की कोशिश करने लगा। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही कालीघटन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंची जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस उसे लेकर एसआरएन लेकर पहुंची लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी सांसें थम गईं। सीओ सोरांव जीतेंद्र गिरि ने बताया कि परिवारवालों के बताने के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जो सोरांव का रहने वाला है। घटना में शामिल दो-तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के छह बच्चों में चार बच्चे व दो बेटियां हैं। उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed