{"_id":"5947fed64f1c1b33798b465d","slug":"111497890518-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद करवरिया बंधुओं पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद करवरिया बंधुओं पर मुकदमा
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000
जेल में बंद करवरिया बंधुओं के खिलाफ केस
0 जानसेनगज ज्वेलरी शॉप के मालिक ने की थी शिकायत
0 कोतवाली में हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जेल में बंद करवरिया बंधुओं की मुश्किलों में इजाफा होता जा रहा है। जानसेनगंज चौराहा के निकट करवरिया परिवार के होटल वशिष्ठ परिसर स्थित ज्वेलरी शॉप के मालिक सुनील कुमार वर्मा की शिकायत पर कोतवाली में तीनों करवरिया बंधुओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश तथा आपराधिक साजिश की एफआईआर लिखी गई है। पुलिस का कहना है कि सुबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बादशाही मंडी निवासी सुनील वर्मा की होटल वशिष्ठ परिसर में भोला एंड संस नामक ज्वेलरी शॉप है। उनका आरोप है कि होटल मालिक पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की नजर उनकी दुकान पर है। वे दुकान बेचने का दबाव बनाते रहते हैं। तीनों भाई जेल में बंद होने के बावजूद अपने आदमी भेजकर धमकी दिलाते रहते हैं कि दुकान बेच दो वरना जैसे तुम्हारे पिता को मरवाया था, तुम्हें भी मरवा देंगे। सूरजभान के पुत्र वैभव करवरिया अक्सर दुकान के सामने भाजपा की झंडी लगी गाड़ी खडी़ कर देते हैं, जिससे दुकान का रास्ता बंद हो जाता है। सुनील के मुताबिक, उन्होेंने कई बार मना किया लेकिन वैभव और उनके साथ मौजूद लोग धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। 30 मई को भी दोपहर करीब तीन बजे वैभव करवरिया ने अपनी सफारी दुकान के सामने खड़ी कर दी, जिसमें विधायक का पास लगा था। दुकान में उस वक्त पत्नी जूली भी मौजूद थीं। गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर वैभव और उनके साथ मौजूद सात-आठ हथियारबंद लोगों ने दुकान में घुसकर जूली को पिस्टल सटाकर धमकाया कि अब तुम्हारा पति मारा जाएगा।
0000000
घटना के 20 दिन बाद लिखी रिपोर्ट
पत्नी से बदसलूकी के विरोध पर वैभव और साथ मौजूद राजकुमार वर्मा ने उन पर हमला कर दिया। वैभव ने पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई। तब तक उनके भाई सुशील और सुमित वर्मा समेत कई लोग आ गए। भीड़ लगने पर वैभव समेत बाकी सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सुनील की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही थी। सीओ केजी सिंह के आदेश पर सोमवार को कोतवाली में कपिलमुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया,उदयभान, सूरजभान के बेटे वैभव तथा राजकुमार वर्मा और अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, आपराधिक साजिश का केस दर्ज हुआ। इस बीच सूरजभान की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजकर सुनील वर्मा के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।