{"_id":"5cd49ba8bdec22072f09f7a0","slug":"101557437352-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में उतरा करंट, चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कूलर में उतरा करंट, चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर में उतरा करंट, पति-पत्नी की मौत
लालापुर की घटना, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
लालापुर। लालापुर थाना क्षेत्र के नौढ़िया तरहार गांव में बृहस्पतिवार आधी रात कूलर में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी।
ग्रामीणेां के मुताबिक, शांतिस्वरूप यादव(30) नौढ़िया तरहार गांव का रहने वाला था। बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब वह और उसकी पत्नी आरती(26) सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक कूलर बहुत तेज आवाज करने लगा। इस पर आरती ने जैसे ही बंद करने के लिए कूलर छुआ, वह करंट की चपेट में आ गई। चीख रही पत्नी को बचानेे के लिए शांतिस्वरूप पहुंचा तो वह भी कूलर से चिपक गया। करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो दोनेां को मृत देख स्तब्ध रह गए। जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। उधर एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम है।