फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव, सहमे यात्री

वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव, सहमे यात्री

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव, सहमे यात्री
संशोधित....
विज्ञापन

जंक्शन आ रही वंदे भारत पर पथराव, सहमे यात्री
0 कई कोच के टूटे शीशे , पहले भी हुआ है पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। कानपुर स्टेशन पार करने के बाद प्रेमपुर और सरसौल रेलवे स्टेशन के नजदीक यह घटना घटी। अचानक हुए पथराव से यात्री सहम उठे। कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में क्षतिग्रस्त शीशों में टेप लगाया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को कानपुर से सुबह 10.28 बजे इलाहाबाद जंक्शन के लिए चली। इस बीच सरसौल रेलवे स्टेशन पास कुछ लोगों ने ट्रेन में पथराव शुरू कर दिया। सुबह पौने ग्यारह बजे के आसपास हुई इस घटना से ट्रेन के सी-2 के सीट नंबर 18-19, सी-3 में मेन डोर का शीशा, सी-4 सीट नंबर 50-51, सी-6 में 28-29 का शीशा, कोच ई-1 में सीट नंबर 43-44, सी-8 में सीट नंबर 28 व 29 तथा 43-44 , सी-10 कोच के सीट नंबर 18-19, सी-11 में सीट नंबर पांच व छह बर्थ के शीशे टूट गए। गार्ड सरोज कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सी-8 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव की सूचना ट्रेन के गार्ड सरोज कुमार ने कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन 12.14 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। यहां आरपीएफ और कामर्शियल विभाग के लोगों ने पथराव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ट्रेन 12.29 बजे वाराणसी के लिए चल दी। इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी भी पथराव की खबर भेज दी गई। वहां जीआरपी ने मेमो के आधार पर मुकदमा लिखा और उसे कानपुर स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed