{"_id":"5b6df6d94f1c1bde6d8b7676","slug":"101533933273-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती मामला: एफआईआर के बाद भूमिकाएं तलाश रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती मामला: एफआईआर के बाद भूमिकाएं तलाश रही पुलिस
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा मामला: एफआईआर के बाद आरोपियों की भूमिकाएं तलाश रही पुलिस
सात के खिलाफ धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
इलाहाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस इन सभी की परीक्षा प्रभावित कर सकने की भूमिका के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें, 18-19 जून को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में6 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, अपर सचिव सुरेश्वर ने परीक्षा केंद्र माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मोहन लाल शर्मा, कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी के सौरभ कुंडू, निरीक्षक पंकज तिवारी, सेंटर पुलिस आब्जर्वर एवं परीक्षा केंद्र के कक्ष निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, नेहा यादव, शुभम यादव एवं हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ गुरुवार को धूमनगंज थाने में एफआईआर दज कराई थी। इन सबके खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 3-9 के तहत मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस सबसे पहले सभी आरोपियों की परीक्षा प्रभावित कर सकने की भूमिका परख रही है। पुलिस का कहना है जिनकेखिलाफ एफआईआर दर्ज हुई उनमें प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाने वाले भी शामिल हैं। सभी आरोपी परीक्षा कार्यों से जुड़े जरुर थे लेकिन गड़बड़ी करने की स्थिति में इनमें कौन-कौन लोग थे, इसी बिंदू से जांच शुरु होनी है। गौरतलब है पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 18 जून को गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में द्वितीय पाली का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया था। जांच के बाद यह परीक्षा निरस्त कर दी गई। वहीं, धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है मामले से जुड़े सभी कागज मंगवाए गए हैं। कागज आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।