{"_id":"5ae46eee4f1c1b9f098b707b","slug":"101524920046-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों को चिन्हित नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों को चिन्हित नहीं कर सकी पुलिस
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के कैशियर को गोली मारने वाले बदमाश हो या पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब महिला से दो लाख रुपए लूट की घटना हो। पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। लुटेरों को पकड़ना तो दूर पुलिस उन्हें चिन्हित तक नहीं कर सकी। लुटेरों की गोली से घायल कैशियर का रविवार को भी शूगर में उतार चढ़ाव के कारण आपरेशन नहीं हो सका।
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर स्थित शिवम गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश कैशियर राजेश पाल को गोली मारकर 1 लाख 11 हजार रुपये लूट ले गए थे। गोली राजेश के जबड़े में फंसी हुई है। शूगर घटने बढ़ने की वजह से रविवार को भी आपरेशन कर बुलेट नहीं निकाली जा सकी। शनिवार को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब बाइक सवार बदमाशों ने शिवजीपुरम राजकली पत्नी कमलेश को बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय लूट लिया। उसके पास से दो लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। इन लूट की दो वारदातों के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकडना तो दूर चिन्हित तक नहीं कर सकी। लगातार छिनैती व लूट की घटनाओं से नागरिकों में खौफ है। इधर पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस को बदमाशों को खोजने में कामयाबी नहीं मिली।