फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्कूली बस में आग

स्कूली बस में आग

Fri, 24 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बस में आग
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000
चलती स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
धुएं के चलते घुटने लगा था बच्चों का दम, बस खड़ी कर भाग गया चालक
सेंट जोसेफ कॉलेज के बच्चे झूंसी के वाटर पार्क जा रहे थे पिकनिक मनाने
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी (इलाहाबाद)।
पिकनिक पर वाटर पार्क जा रही सेंट जोसफ कालेज की बस में इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे पर झूंसी पुलिया के पास आग लगने से अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस रोकने का प्रयास किया तो ब्रेक फेल हो गए। किसी तरह बस सड़क किनारे खड़ी कर ड्राइवर फरार हो गया। जबकि सर्दी के कारण बस के शीशे बंद थे और अंदर धुआं भी फैल रहा था। इससे बच्चों-शिक्षकों का दम घुटने लगा। आसपास के लोगों और घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने खिड़की खोलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी पहुंच गए।
शहर के प्रतिष्ठित माने जाने वाले सेंट जोसफ कालेज के नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के करीब 70 बच्चों का दल शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे झूंसी के ईसीपुर-मलावां गांव स्थित नंदन कानन वॉटर पार्क पिकनिक मनाने के लिए निकला था। बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक रानी गुप्ता, प्रियंशा, सायमन, नीरज दरबारी, डेन गार्डन आदि भी थे। बस शास्त्री पुल पार कर झूंसी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि बस के नीचे शार्ट सर्किट के कारण धुंआ उठने लगा। कुछ ही देर में धुंए ने आग की लपटों का रूप ले लिया। यह देख बराबर चल रहे वाहनों पर सवार लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

उसी समय चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोकनी चाही लेकिन ब्रेक नहीं लगा। बस में बैठे बच्चे और शिक्षक यह देख घबरा गए। बच्चे तो चीखने- चिल्लाने लगे। किसी तरह चालक ने झूंसी पुलिया के पास बस रोककर खड़ी की और भाग गया। इधर, शीशे बंद होने और धुएं के कारण बस के अंदर बैठे बच्चों, शिक्षकों का दम घुटने लगे। तब तक सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आसपास के लोग भी जुट गए। सभी की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझा दी। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। बस से बाहर निकले बच्चे बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे हुए थे। अधिकांश बच्चों के परिजन खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed