फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime: student kidnapped and killed in mobile theft dispute, body thrown on railtrack

crime : मोबाइल चोरी के विवाद में छात्र की अगवा कर हत्या, रेलट्रैक पर फेंका शव

Sun, 17 Jul 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 10:45 PM IST
सार

नाथ का पूरा मसौली निवासी रामबहादुर का बेटा अनुज कुमार यादव (17) नौड़ेरा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। शनिवार की शाम सात बजे के करीब पड़ोसी मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घर के बाहर से उठा ले गए।

विज्ञापन
crime: student kidnapped and killed in mobile theft dispute, body thrown on railtrack
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा मसौली निवासी दसवीं के छात्र अनुज कुमार यादव (17) की शनिवार की रात मोबाइल के विवाद में घर से अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस के केस न दर्ज करने से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने जब तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन



नाथ का पूरा मसौली निवासी रामबहादुर का बेटा अनुज कुमार यादव (17) नौड़ेरा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। शनिवार की शाम सात बजे के करीब पड़ोसी मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घर के बाहर से उठा ले गए। मां शारदा देवी के पूछताछ करने पर धमकाकर भगा दिया। आधी रात तक खोजबीन के बाद भी अनुज का कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव रेलवे लाइन के किनारे क्षतविक्षत अवस्था में मिला।

विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज के पिता ने पड़ोस के तीन लोगों पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण फतनपुर थाने का घेराव करने पहुंच गए। गेट पर ही महिलाएं व पुरुष धरना देने लगे।


इस बीच मृतक का शव लेकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। थाने के सामने शव रखकर लोग पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी करने लगे। बवाल बढ़ते देख अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मृतक के पिता राम बहादुर की तहरीर पर गांव के सूरज कुमार, नीरज यादव और दीपक कुमार के खिलाफ अगवा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed