फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: Shooted for only one quarter wine.

एक क्वार्टर शराब की खातिर मार दी थी गोली

Wed, 19 Jun 2019 11:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन

एक क्वार्टर देशी शराब न देने पर गोली चलाकर युवक को घायल कर देने वाले दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को बुधवार को बगहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों ने कुछ दिनों पहले सैदाबाद में एक व्यक्ति से लूट भी की थी।

विज्ञापन


एसपी गंगापार एनके सिंह के मुताबिक पकड़े गए चंद्रभान पांडेय उर्फ ताराबाबू एवं जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला निवासी हंडिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। 17 जून को सैदाबाद में शराब का ठेका बंद होने पर इन दोनों ने बाहर बैठकर शराब पी रहे लोगों से शराब मांगी लेकिन उन लोगों ने शराब देने से मना कर दिया। बस इसी बात पर दोनों तैश खा गए और तमंचे से गोली चला दी। गोली राधेश्याम पटेल 30 वर्ष निवासी सैदाबाद के जबड़े के पास लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलाकर दोनों मौके से भाग गए। कुछ दिनों पहले दोनों ने सैदाबाद में तमंचा दिखाकर एक व्यक्ति से 10 हजार रूपये लूट लिए। आज दोनों के बगहा रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद होने की सूचना मिली। एसओ राकेश सिंह, प्रवीण यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर घेराबंदी की। दोनों हिस्ट्रशीटर पुलिस की पकड़ में आ गए जबकि उनका साथी कल्लू निवासी दारागंज भाग निकला। कल्लू भी दोनों के साथ वारदात में शामिल रहता था। बदमाशों के पास से बरामद मोटरसाइकिल भी कल्लू की थी। इसके अलावा उनके पास से लूटी गई रकम में से 5170 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी गंगापार के मुताबिक चंद्रभान के खिलाफ हण्डिया, झूंसी, मुठ्ठीगंज थाने में 29 मामले जबकि लल्ला के खिलाफ हण्डिया, कोखराज, सैनी, नवाबगंज, शिवकुटी में कुल 27 मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, बलवा आदि के संगीन आरोप में मामले दर्ज हैं। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed