{"_id":"580528924f1c1b726b7031e6","slug":"crime-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव, सेक्स, धोखा में एक और मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव, सेक्स, धोखा में एक और मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
प्रेम में शादी का झांसा देकर देकर शारीरिक शोषण और फिर दगाबाजी का एक और किस्सा सामने आया है। शिकायत करने गई युवती को फरेबी युवक के परिजनों ने पीटा भी। कीडगंज थाने में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
अलोपीबाग में रहने वाली युवती की दोस्ती कीडगंज में रहने वाले कौस्तेमणि पाठक से बचपन से थी। उनके बीच प्रेम संबंध पनप गया। आरोप है कि कौस्तेमणि ने शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। मगर बाद में उसने प्रेमिका को दगा देते हुए लखनऊ में शादी रचा ली। पता चला तो युवती ने कौस्तेमणि के घर जाकर उसकी धोखेबाजी की शिकायत की तो उसे पीटा गया। धमकी देकर भगा दिया गया। युवती की तहरीर पर कीडगंज थाने में युवक के खिलाफ रेप और फरेब तथा उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।