फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news prayagraj forgery

प्रयागराज : 55 लाख में बेच दीसोसाइटी की जमीन, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime news prayagraj forgery
55 लाख में बेच दी सोसाइटी की जमीन, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज में एक युवक ने सोसाइटी की जमीन को अपना बताकर दो लोगों को 55 लाख रुपये में बेच दिया। भुक्तभोगी जब कब्जा लेने पहुंचे पता चला कि जमीन युवक की नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेगम सराय धूमनगंज रहने वाले साहिल के बाबा के पास कर्नलगंज में जमीन थी। उन्होंने वर्षों पहले राजकमल सोसाइटी को बेच दी थी। साहिल ने जमीन के कुछ कागजात की फोटोस्टेट रखा था। उसी के सहारे उसने तेलियरगंज के रहने वाले राजा सोनी और नीलम कुमारी को 55 लाख रुपये में वही जमीन बेच दी। उसने बताया था कि बाबा के नाम जमीन है लेकिन उनकी मौत हो चुकी है। वह बाबा का वारिस है। राजा और नीलम ने पैसे देने के बाद जब मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो राजकमल सोसाइटी वालों ने उन्हें बताया कि यह जमीन को वर्षों पहले उन्हें बेची जा चुकी है। राजा सोनी और नीलम कुमारी ने थाने पर तहरीर दी। जांच की गई। फर्जीवाड़े का सुबूत मिलने के बाद साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को पुलिस ने साहिल को फर्जीवाड़े में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed