फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news Kidnapping of Inter student report filed against three

Crime News  इंटर की छात्रा का अपहरण, मां तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Jul 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

रम्मन का पुरवा में रहने वाली किशोरी चौफटका स्थित एक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। 17 जुलाई को वह स्कूल गई थी। वह वापस नहीं लौटी। उसकी मां ने सभी जगह खोजबीन के बाद 21 जुलाई को चक मीरापट्टी के सोनू, सुमित और उमंग के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन
crime news Kidnapping of Inter student report filed against three
kidnapping - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज के रम्मन का पुरवा से 17 जुलाई को एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। उसकी मां ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां का आरोप है कि आरोपी सेक्स रैकेट चलाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हैं। कॉल डीटेल्स निकलवाकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन



रम्मन का पुरवा में रहने वाली किशोरी चौफटका स्थित एक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। 17 जुलाई को वह स्कूल गई थी। वह वापस नहीं लौटी। उसकी मां ने सभी जगह खोजबीन के बाद 21 जुलाई को चक मीरापट्टी के सोनू, सुमित और उमंग के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। छात्रा की मां का आरोप है कि तीनों युवक सेक्स रैकेट चलाते हैं। इससे पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुके हैं।
विज्ञापन



उन्होंने तीनों के नंबर पुलिस को दिए और कॉल डीटेल्स निकलवाने की मांग की। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद है। कॉल डीटेल्स निकलवाई जा रही है। छात्रा के स्कूल से भी संपर्क किया गया। उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed