{"_id":"5de18dda8ebc3e5496155735","slug":"crime-meerganj-news-bly3860127142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा और खराब बताकर गन्ना तौलने से मना करने पर लिपिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा और खराब बताकर गन्ना तौलने से मना करने पर लिपिक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। सूखा और खराब बताकर गन्ना तौलनेे से मना करने पर किसानों ने मनकरी प्रथम क्रय केंद्र के तौल लिपिक की पिटाई कर दी। वहां तैनात अन्य कर्मचारियों से गालीगलौज की। इस मामले में डीएसएम के केन मैनेजर प्रदीप कुमार त्यागी ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसएम मीरगंज के गन्ना प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मिल के गन्ना क्रय केंद्र मनकरी प्रथम पर संविदा तौल लिपिक प्रेमपाल निवासी गांव देवरी बुजर्ग थाना मिलक, रामपुर शुक्रवार को गन्ना तौल कर रहे थे। इसी दौरान मनकरी के गजराज सिंह, सोवरन सिंह, गौरव सिंह, आदि अपना गन्ना लेकर पहुंचे। उस समय क्रय केंद्र पर चीनी मिल के कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इन किसानों की ट्रॉलियों में कई दिन पुराना सूखा गन्ना लदा था। इस पर तौल लिपिक ने किसानों से अच्छा ताजा गन्ना लाने को कहा। इससे किसान उत्तेजित हो गए और गालीगलौज करते हुए तौल लिपिक प्रेमपाल और फील्ड स्टाफ के सुनील की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।