फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

चोरी की तीन कार बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime in allahabad
नैनी थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन कार बरामद की है। पकड़े गए चोरों से पुलिस को यह नहीं पता चल सका कि ये गाड़ियां कहां से चुराई गई थीं। पुलिस का कहना है कि गिरोह का सरगना जेल में बंद है। वही इस बारे में बता सकता है। खास बात यह कि पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने दो और गाड़ियां शहर में बेची हैं लेकिन पुलिस उन दोनों लोगों पर हाथ नहीं डाल पा रही। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने बताया कि रविवार रात नैनी थाना प्रभारी इंद्रजीत चतुर्वेदी एसएसआई महेंद्र कुमार वर्मा के साथ गश्त पर थे तभी सिपाहियों संतोष सिंह और बिजेंद्रनाथ राय को मुखबिर से सूचना मिली कि टीएसएल कंपनी के पास वाहन चोर गिरोह के लोग चोरी की कारों के साथ खडे़ हैं।
विज्ञापन


वे ग्राहक से सौदा करने आए हैं। इस अहम जानकारी पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर वहां मौजूद दो लोगों को दबोच लिया। वहां तीन गाड़ियां हुंडई वरना, टाटा इंडिगो सीएल और टवेरा बरामद हो गई। पकड़े गए दोनों लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। एसपी यमुनापार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में सतीश शर्मा प्रतापगढ़ कुंडा के शेखपुर गांव और शरद कौशल नैनी में आनंद नगर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इनमें शरद कौशल नोएडा जेल में बंद वाहन चोर अश्विनी मिश्रा का रिश्तेदार है। अश्विनी गाड़ियां चुराता तो शरद के जरिए सतीश तक पहुंचाता था। फिर सतीश ग्राहक खोजता और नंबर बदलकर उन गाड़ियों को बेच देता था। सतीश इससे पहले चार बार वाहन चोरी के मामले में इलाहाबाद में खीरी, नैनी, करेली, कैंट थाने से गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि वह इलाहाबाद में ही किराए के घर में रहकर खुद को वकील बताता था। उसने दो ऐसे लोगों को कार बेची है, जिन पर हाथ डालने का पुलिस साहस नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed