फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

करंट से संविदा कर्मी की मौत, तीन गंभीर झुलसे

Tue, 16 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के बारा इलाके में नीबीं गांव के पास सोमवार देर शाम 11 हजार वोल्टेज की लाइन खींचते समय करंट की चपेट में
विज्ञापन

आने से बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी  शिवकुमार बिंद की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी झुलस गए। शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा। बाद में तहसीलदार और बिजली विभाग के जेई से आर्थिक मदद का भरोसा मिलने पर परिजनों ने शव पुलिस के हवाले कर दिया। बारा पावर सब स्टेशन से 11 हजार वोल्टेज की लाइन खींची जा रही थी। सोमवार देर शाम करीब सात बजे नीबीं गांव के पास खंभे पर चढ़कर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी लाइन खींचने में जुटे थे, तभी वह तार नीचे से गुजरे 33 हजार वोल्टेज के तार से छू गया।


 करेंट की चपेट में आकर चार कर्मचारी गिर गए। गांव वाले उन्हें उठाकर जसरा सीएचसी ले गए जहां एक मजदूर शिवकुमार बिंद (21) की मौत हो गई। वह बारा के असरवई गांव के जीतलाल बिंद के दो पुत्रों में बड़ा था। बाकी तीन झुलसों मजदूरों में अश्वराम बिंद (28), संदीप जायसवाल (26) और रामसागर बिंद (30) शामिल हैं। खबर पाकर शिवकुमार बिंद के परिजन आ गए। पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। परिजनों ने गुस्सा जताते हुए शव देने से इनकार किया तो तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता ने बारा पावर सब स्टेशन के जेई वीरेंद्र कुमार को बुलाया। जेई ने बिजली विभाग से  उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया तब जाकर परिवार के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed