फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

नर्सिंग छात्रा को बेहोश कर लूटा, पुराने पुल के पास फेंका

Sun, 11 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की रहने वाली नर्सिंग छात्रा ज्योति जॉन (20) को शनिवार रात टेंपो में मिले जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। वह छिवकी स्टेशन पर उतरी थी। बेहोश होने के बाद उसे नैनी के पुराने पुल के समीप बलुआघाट में फेंक दिया गया। ज्योति की जब आंख खुली तो वह काल्विन अस्पताल में थी। उसका बैग, पर्स, मोबाइल फोन के साथ ही चेन भी गायब थी। उसे पार्षद सतीश केसरवानी ने अस्पताल में भर्ती कराया और कोरांव में रहने वाली चचेरी बुआ को खबर दी। युवती की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई के नया गांव की ज्योति ने तमन्ना नर्सिंग स्कूल से नर्सिंग कोर्स किया है। कोर्स पूरा होने के बाद वह अपने घर लौट गई थी। डिग्री लेने के लिए वह शनिवार रात वह महानगरी एक्सप्रेस से छिवकी स्टेशन पहुंची। रात में ही टैगोर टाउन जाने के लिए वह एक टेंपो में सवार हुई। टेंपो में ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति भी था। ज्योति के मुताबिक वह स्टेशन के पास ही एक ढाबे में नाश्ते के लिए रुकी। आशंका जताई कि उसी बीच उसके नाश्ते में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया गया। उसके बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं। रविवार सुबह आठ बजे पुल के समीप लोगों ने युवती को बेहोश देखा तो पार्षद सतीश केसरवानी को खबर दी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


सतीश केसरवानी मौके पर पहुंचे और कीडगंज पुलिस को खबर देने के बाद उसे काल्विन अस्पताल में भर्ती करा दिया। तलाशी में ज्योति के पास एक पर्ची मिली जिसमें उसके पिता पंचम प्रसाद जॉन का नंबर मिला। उन्होंने पंचम प्रसाद को फोन करके जानकारी दी। पंचम लाल ने उनको ज्योति की कोरांव में रहने वाली चचेरी बुआ प्रेम कुमारी का मोबाइल नंबर दिया। उन्होंने उसकी बुआ को फोन किया। वह शाम को अस्पताल पहुंच गईं। ज्योति के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। उसके पास जितना भी सामान था, वह लूट लिया गया। उसके पिता मुंबई में सरकारी नौकरी करते हैं। ज्योति अब भी पूरी तरह होश में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गश्त की पोल इस एक घटना ने खोल दी। युवती को रात में ही पुल के समीप फेंक दिया गया था लेकिन पुलिस को वह नजर नहीं आई। पार्षद की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची थी। उसके पूरी तरह होश में आने के बाद टेंपो चालक का हुलिया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed