फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: Collectorate worker's son was also involved in Kotwali bombing

Crime : कोतवाली बमबाजी में कलेक्ट्रेटकर्मी का बेटा भी था शामिल

Mon, 22 Aug 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime: Collectorate worker's son was also involved in Kotwali bombing
कोतवाली बमबाजी में कलेक्ट्रेट कर्मी का बेटा भी था शामिल
विज्ञापन

दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तीन भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोतवाली के पास बमबाजी की वारदात में कलेक्ट्रेट कर्मचारी का बेटा भी शामिल था। वारदात वाले दिन स्कूटी वह ही चलाकर घटनास्थल तक ले गया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि घटना में करन निवासी कर्नलगंज शामिल था। उसके पिता कलेक्ट्रेट कर्मचारी हैं। वारदात वाले दिन बम आकाश निवासी मिशन रोड कर्नलगंज ने पटके थे जबकि करन स्कूटी चला रहा था। वारदात में कुल पांच लोग शामिल थे। इनमें मुख्य साजिशकर्ता राकेश यादव निवासी उमरपुर नीवा धूमनगंज है। उसने ही दुकानदार को सबक सिखाने के लिए बमबाजी कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में पता चला कि बिरयानी की दुकान चलाने वाले राकेश ने संजय सिंह उर्फ हीरो निवासी कन्हईपुर से संपर्क किया। संजय ने अभिनंदन उर्फ गोलू उर्फ पोलार्ड निवासी पुराना कटरा को काम सौंपा। इसके बाद अभिनंदन के कहने पर आकाश व करन ने वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि राकेश के साथ ही आकाश व अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया था। रात में ही अभिनंदन को भी पकड़ लिया गया। रविवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। संजय व करन की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि 19 अगस्त की सुबह कोतवाली के पास मीरगंज तिराहे पर बमबाजी से सनसनी फैल गई थी। काली रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने यहां सुबह नौ बजे के करीब एक के बाद एक दो बम फोड़कर दहशत फैला दी थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को उनकी तस्वीर मिली थी। जिसके जरिये उन तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed