{"_id":"5dd83c2f8ebc3e549c337218","slug":"crime-allahabad-news-ald2609190163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये लेकर घर से निकला व्यापारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये लेकर घर से निकला व्यापारी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी में सगाई समरोह में जाना था, रास्ते से लापता
पत्नी ने शिवकुटी थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
प्रयागराज। एक लाख रुपये लेकर घर से निकला शिवकुटी निवासी व्यापारी विनोद केसरवानी(35) संदिग्ध हाल में गायब हो गया। उसे कौशाम्बी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जाना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। अनहोनी की आशंका में परेशान पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
तेलियरगंज निवासी विनोद पुत्र भरतलाल केसरवानी व्यापारी है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी काजल ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी बहन की सगाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए उसका पति विनोद दोपहर एक बजे के करीब घर से एक लाख रुपये लेकर निकला। शाम 4.30 बजे के करीब फोन पर उसने बताया कि वह करारी पहुंच गया है और कुछ ही देर में ससुराल पहुंच जाएगा। देर शाम तक उसके नहीं पहुंचने पर मायकेवालों ने जानकारी दी तो काजल के होश उड़ा गए। उसका नंबर भी बंद था जिस पर उसके होश उड़ा गए। रात आठ बजे के करीब उसने शिवकुटी थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।