{"_id":"62cb1e5965c81b310e48493b","slug":"crime-ag-office-accountant-was-hit-by-car-dies-allahabad-news-ald3369674185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : एजी ऑफिस के एकाउंटेंट को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : एजी ऑफिस के एकाउंटेंट को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजी ऑफिस के एकाउंटेंट को कार ने मारी टक्कर, मौत
कैंट में करियप्पा द्वार के सामने हादसा
प्रयागराज। कैंट में कार की टक्कर से एजी ऑफिस के एकाउंटेंट प्रवेश कुमार (58) की मौत हो गई। वह स्कूटी से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। गंभीर हाल में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रवेश सदर बाजार के रहने वाले थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और भाई-बहन के साथ रहते थे। रविवार दोपहर तीन बजे के करीब वह करियप्पा द्वारा के सामने से होकर एजी ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आई कार व उनकी स्कूटी में भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से वह छिटककर दूर जा गिरे और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार सवार दंपति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और फिर परिजन भी आ गए। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। ब्यूरो
ट्रेन से गिरा युवक, मौत
प्रयागराज। खुल्दाबाद में चौफटका क्रॉसिंग पर ट्रेन से गिरे विक्की शुक्ला उर्फ मृदुल (36) की मौत हो गई। वह सोहबतियाबाग में रहते थे और पिछले दिनों अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से रविवार को वह ट्रेन से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि वह दरवाजे के पास बैठे थे और चौफटका के पास अचानक ट्रैक पर आ गिरे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो