{"_id":"5d9cf5568ebc3e014757a69c","slug":"crimc-meerganj-news-bly379295659","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की नहाते समय वीडियो बनाने के विवाद में क्रॉस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की नहाते समय वीडियो बनाने के विवाद में क्रॉस रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव पैगानगरी में महिला की नहाते समय वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह छह अक्तूबर को दिन में करीब एक बजे अपने घर में नहा रही थी, तभी कैलाश उर्फ कामेंद्र ने गली में खुलने वाले झरोखे से वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि महिला की जब इस पर नजर पड़ी तो उसने बाहर आकर कैलाश का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। तभी उसका साथी नेमचंद आ गया और फिर दोनों ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालीगलौच की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, कैलाश की पत्नी उमा की ओर से तीन लोगों के खिलाफ पति की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलाश बैठक में सो रहे थे, तभी गांव के राजेश, राजकुमार और वीरपाल तमंचे लेकर वहां पहुंचे और गोली मार दी। गोली कैलाश के कंधे पर लगी है। फायर की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले तो तीनों भाग गए। कैलाश का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।