{"_id":"61fec614d58d2d7aa51d9476","slug":"cricket-team-yashdayal-increased-the-value-of-prayagraj-by-joining-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम : टीम इंडिया दल में शामिल होकर यश दयाल ने बढ़ाया प्रयागराज का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम : टीम इंडिया दल में शामिल होकर यश दयाल ने बढ़ाया प्रयागराज का मान
Sun, 06 Feb 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:16 AM IST
सार
इस समय वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर है। रविवार को अहमदाबाद में भारतीय टीम को पहला एकदिवसीय मैच खेलना है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के एक साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद कई नए खिलाड़ियों के लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे खुल गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : यश दयाल, क्रिकेटर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम नगरी के प्रतिभाशाली क्रिकेटर यशदयाल ने भी सपनों की उड़ान भरी है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया के दल में शामिल किया गया है। वह संगमनगरी के चौथे ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय टीम के दल में जगह मिली है। इससे पहले मो. कैफ, ज्योति यादव और ज्ञानेंद्र यादव टीम इंडिया से खेल चुके हैं। उन्हें रविवार को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला सकता है।
विज्ञापन
इस समय वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर है। रविवार को अहमदाबाद में भारतीय टीम को पहला एकदिवसीय मैच खेलना है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के एक साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद कई नए खिलाड़ियों के लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे खुल गए। इनमें संगमनगरी के तेज गेंदबाज यशदयाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि 30 जनवरी को यश के पास बीसीसीआई से बुलावा आया था। अगले ही दिन वह फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचकर टीम इंडिया से जुड़ गया। शनिवार को उसने अभ्यास सत्र में हिस्सा भी लिया। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि रविवार को उन्हें टीम इंडिया से खेलने का मौका भी मिल सकता है। बता दें कि इन्होंने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अमित पाल और कौशिक पाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन