फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Creta car used in the attack on Umesh was found near Atiq's house.

प्रयागराज : माफिया अतीक के घर के पास मिली उमेश पर हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार, इसी पर सवार होकर आए थे बदमाश

Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

खुल्दाबाद क्षेत्र में चकिया स्थित अतीक अहमद के घर के पास हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद कर ली गई। पुलिस ने शनिवार को एक खाली प्लाट से कार बरामद की। इसी कार से आकर शूटरों ने उमेश पाल पर हमला किया था।

विज्ञापन
Creta car used in the attack on Umesh was found near Atiq's house.
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने अतीक अहमद के घर के पास से किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुल्दाबाद क्षेत्र में चकिया स्थित अतीक अहमद के घर के पास हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद कर ली गई। पुलिस ने शनिवार को एक खाली प्लाट से कार बरामद की। इसी कार से आकर शूटरों ने उमेश पाल पर हमला किया था। पुलिस ने कार के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उस पर नकली नंबर लगाया गया था। इसके फार्च्यूनर सहित कई अन्य वाहनों को भी पुलिस क्रेन से थाने उठा लाई है।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद के घर के पास एक खाली प्लाट में सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी है। यह वही कार थी जिसमें सवार होकर उमेश पाल की हत्या करने शूटर आए थे। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। अतीक के घर के पास से कार बरामद कर ली गई। कार पर नंबर फर्जी लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण इंजन और चेचिस नंबर से जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के प्लाट में कार खड़ी थी। उसकी भी तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने अतीक के घर पर क्रेन भेजकर जितनी भी कारें थीं, सब उठवा लिया था। अतीक के घर पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। क्रेटा, फार्च्यूनर तथा एक अन्य कार को क्रेन से उठवाकर थाने उठा लाई थी। सभी गाड़ियों की फोरेंसिक टीम ने जांच भी की।

 

एडीजी एसटीएफ ने शहर में डाला डेरा

उमेश पाल हत्याकांड के बाद शासन ने एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को प्रयागराज भेजा है। शूटरों और पकड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो भी टीमें बनी हैं, अमिताभ यश उसे लीड कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर समेत जिले के आला अफसरों ने एडीजी एसटीएफ के साथ शनिवार को बैठक भी की। एसटीएफ लखनऊ और प्रयागराज की टीमों ने आज कई जगह दबिश भी दी।

नामजद शूटर गुलाम के तीन करीबियों को एसटीएफ ने मुस्लिम बोर्डिंग से उठाया

एसटीएफ और एसओजी ने शनिवार रात मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारकर तीन युवकों को उठा लिया। माना जा रहा है कि अतीक के करीबी गुलाम के तीनों युवक गुर्गे हैं। तीनों लगातार गुलाम के संपर्क में थे। शनिवार रात में मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया लेकिन पुलिस की भारी संख्या देखकर अंत:वासी शांत रहे। तीनों युवकों को पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Creta car used in the attack on Umesh was found near Atiq's house.
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

अतीक के घर के पास चलाया गया सर्च ऑपरेशन

अतीक अहमद के घर के पास रविवार की शाम सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई थानों की फोर्स और पीएसी की टीम ने चकिया और कसारी मसारी इलाकों में सड़कों और गलियों में जाकर कातिलों की तलाश की। दरअसल एक दिन पहले अतीक के घर के सामने एक खाली प्लाट में घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद हुई थी।

अब तक के घटनाक्रम से साफ है कि शूटआउट को अंजाम देने के बाद शूटर सीधे चकिया गए थे। वहां घटना में प्रयुक्त कार खड़ी करने के बाद ही शूटर वहां से भागे। ऐसे में माना जा रहा है कि इलाके में और भी सुबूत मिल सकते हैं। शाम को कई थानों की फोर्स ने गलियों और खाली प्लाट के साथ साथ इलाके में स्कूलों को प्रांगण को भी चेक किया गया। सर्च ऑपरेशन करीब दो घंटे तक किया गया। इस दौरान क्षेत्र में गहमागहमी रही। लोग बातें कर रहे थे कि लगता है कि पुलिस को कुछ मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed