फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cret-2024: Applications for Joint Research Entrance Examination of Allahabad University started

Cret-2024 : इलाहाबाद विवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1182 सीटों पर होंगे प्रवेश

Sat, 20 Jul 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 05:46 PM IST
सार

क्रेट-2024 के अंतर्गत इविवि और संघटक कॉलेजों में 47 विषयों की 1182 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें से 764 सीट विवि में हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार पति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दाखिले के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Cret-2024: Applications for Joint Research Entrance Examination of Allahabad University started
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2024) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। लेवल-एक की प्रवेश परीक्षा प्रयागराज के केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित होगी।

विज्ञापन

क्रेट-2024 के अंतर्गत इविवि और संघटक कॉलेजों में 47 विषयों की 1182 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें से 764 सीट विवि में हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार पति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दाखिले के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

शिक्षक वार्ड एवं आर्म्स फोर्सेज कोटे के अभ्यर्थियों को लेवल-एक परीक्षा से छूट मिलेगी। इनके अलावा जेआरएफ-नेट उत्तीर्ण समेत सभी आवेदकों को लेवल-एक परीक्षा में शामिल होना होगा। लेवल-दो की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को शामिल होना पड़ेगा। लेवल-एक की परीक्षा में 300 अंक के दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में दो-दो अंक के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इनमें से 25 सवाल रिसर्च मेथेडोलॉजी और 25 प्रश्न विषय पर आधारित होंगे। गलत जवाब पर नकारात्मक अंक नहीं मिलेंगे। दूसरे पेपर में अति लघु, लघु तथा विस्तृत उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत 8162 में से 8105 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 6769 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, 882 छात्र-छात्राएं द्वितीय परीक्षा के लिए पात्र हैं। 422 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। 14 को परीक्षा से रोक दिया गया था। वहीं, 14 ही नकल करते हुए पकड़े गए थे। चार विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। 

मुक्त विवि में छात्रों की संख्या एक लाख पहुंचाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने छात्र-छात्राओं की संख्या एक लाख पहुंचाने की बात कही। वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से संबद्ध अध्ययन केंद्रों के प्राचार्यों एवं समन्वयकों के लिए शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में उन्होंने विवि की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों तथा उनकी उपयोगिता पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि केंद्र समन्वयकों के सहयोग से विश्वविद्यालय एक लाख विद्यार्थियों के लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त कर सकता है। वाराणसी में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने विवि की भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों के अलावा कई शिक्षक एवं अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed