फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crackdown intensifies; noose tightens around seven account holders.

Prayagraj : ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात खाताधारकों पर कसा शिकंजा

Mon, 13 Jul 2026 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

सात म्यूल खाताधारकों पर रविवार को खुल्दाबाद, पूरामुफ्ती और कर्नलगंज थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। खुल्दाबाद के अटाला निवासी मोहम्मद अल्तमश के एचडीएफसी बैंक खाते की जांच में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आईं।

विज्ञापन
Crackdown intensifies; noose tightens around seven account holders.
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सात म्यूल खाताधारकों पर रविवार को खुल्दाबाद, पूरामुफ्ती और कर्नलगंज थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। खुल्दाबाद के अटाला निवासी मोहम्मद अल्तमश के एचडीएफसी बैंक खाते की जांच में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आईं। शिकायतों में करीब 75 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन का उल्लेख है।

विज्ञापन


इसी तरह पूरामुफ्ती इलाके में मोहम्मद राशिद, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद सैफ के नाम से संचालित कई बैंक खाते जांच के दायरे में आए। इनमें राशिद के खातों से संबंधित 40, कैफ के खातों से नौ और सैफ के खातों से संबंधित तीन शिकायतें विभिन्न राज्यों से मिली हैं। निजी बैंकों के खातों का इस्तेमाल सामने आने पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


उधर, कर्नलगंज के न्यू मम्फोर्डगंज निवासी अरशद के इंडियन बैंक खाते के खिलाफ बुलंदशहर और तमिलनाडु से साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं। डिजिटल जांच के बाद उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूर्व भी कई म्यूल खाते सामने आ चुके हैं, जिनमें कई राज्यों में ठगी की रकम के बारे में लेन देन पता चला है। कर्नलगंज थान प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि म्यूल खाताधारकों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए म्यूल खाते के बारे में

म्यूल खाते वे बैंक खाते होते हैं जिनका उपयोग साइबर अपराधी ठगी के पैसों को इधर-उधर करने या ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। इन खातों का असली मालिक कोई और होता है, लेकिन इनका नियंत्रण जालसाजों के पास रहता है। ये खाते साइबर धोखाधड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed