{"_id":"5ee91d6a3e25d542660022a9","slug":"cpi-m-demand-day-for-ration-employment-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन, रोजगार, मदद के लिए माकपा का मांग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन, रोजगार, मदद के लिए माकपा का मांग दिवस
Wed, 17 Jun 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने राशन, रोजगार और सरकारी मदद की मांग करते हुए मंगलवार को आजाद पार्क गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उचित दूरी के नियम का पालन करते हुए नेताओं ने हक के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य तथा सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि सरकार आयकर की सीमा से बाहर के सभी परिवारों को आगामी छह माह तक 7500 रुपये की मदद करे। हर जरूरतमंद और प्रवासी को प्रतिमाह दस किलो राशन, ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत कम से कम 200 दिन काम दिया जाए। नेताओं ने शहरी क्षेत्र में बेरोजगार हुए लोगों को मदद कर स्वावलंबी बनाने में सरकारी मदद देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहाकि माकपा निजीकरण पर रोक, श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। कोरोना पर सरकारी प्रयासों को कम बताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं ने सुधार की मांग भी की गई। नेताओं ने प्रवासियों से किराया वसूलने समेत अन्य मुद्दों पर विचार रखे। पार्टी के जिला सचिव अखिल विकल्प ने बताया कि पार्टी उपरोक्त मांगों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर व्यापक जनसंपर्क कर रही है। फाफामऊ, राजरूपपुर, कोरांव, मऊआइमा, सहसों समेत अन्य इलाकों में भी विरोध किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान सभा के भूपेंद्र पांडेय, पृथ्वी पाल, राम कैलाश, भीम सिंह, सीटू के अविनाश मिश्र, मोहन सिंह, हरिश्चंद्र द्विवेदी, समीर भट्टाचार्या आदि मौजूद रहे।