{"_id":"6079e9d5c4e0b1059835e468","slug":"covid-ward-to-open-in-allahabad-university-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में खुलेंगे कोविड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में खुलेंगे कोविड वार्ड
Sat, 17 Apr 2021 01:17 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों को कोरोना वार्ड में बदला जाएगा। इसके लिए हॉस्टलों में रह रहे छात्रों को इविवि प्रशासन ने तत्काल घर लौटने के लिए कहा है।
इविवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार देवेश कुमार गोस्वामी की ओर से डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह को पत्र लिखकर कहा गया है कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि इविवि के हॉस्टलों को तत्काल खाली करा लिया जाए। यह निर्देश छात्र हित को देखते हुए दिया गया है। इसके साथ ही हॉस्टलों को कोरोना वार्ड में परिवर्तित किया जाना है। ऐसे में सभी छात्र हॉस्टलों को छोड़कर अपने घर लौट जाएं। अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है।
अब हॉस्टलों को कोविड वार्ड के रूप में बदला जाएगा। कुलपति के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है और इस पर आख्या भी मांगी गई है। उधर, इविवि के सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. चितरंजन कुमार सिंह का कहना है कि कुछ हॉस्टलों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कोविड वार्ड में परिवर्तित किया जाएगा। डॉ. चितरंजन के अनुसार कोविड की गंभीरता को देखते हुए छात्र हॉस्टलों को छोड़कर घर लौट जाएं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।