{"_id":"61648e0b8ebc3e86b3506d02","slug":"covid-vaccine-covid-vaccinators-reduced-during-festive-season-district-comes-second-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Vaccine: त्योहारी सीजन में घटे कोविड टीका लगवाने वाले, सूबे में जिला दूसरे नंबर पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid Vaccine: त्योहारी सीजन में घटे कोविड टीका लगवाने वाले, सूबे में जिला दूसरे नंबर पर आया
Tue, 12 Oct 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
vaccine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में कोविड से बचाव को टीकाकरण कराने वालों की संख्या अचानक घट गई है। सोमवार को प्रदेश स्तरीय टीकाकरण अभियान पर भी इसका असर पड़ा। शासन ने 95 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
दिन भर प्रयास के बाद 320 टीमें सिर्फ 49419 लोगों को ही टीका लगा सकीं। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक सप्ताह भर में यह दूसरी बार हुआ है, जब महाभियान में केंद्रों तक टीका लगवाने लोग कम पहुंचे। मोबाइल टीमों को लोगों ने व्रत, उपवास में टीका नहीं लगवाने की बात कही। कई स्थानों पर लोग घरों पर नहीं रिश्तेदारी में गए बताए गए। जिले में टीकाकरण कम होने से इस बार सूबे में जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबिक इससे पहले के महाभियान में प्रयागराज पहले स्थान पर था।
एक लाख सिरिंज की खेप आई कोविड टीकाकरण में सिरिंज की कमी फिलहाल दूर हो गई है। वैक्सीन ही नहीं शासन ने एक लाख सिरिंज भी उपलब्ध कराई है। यह खेप रविवार देर रात यहां लाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले में वैक्सीन, सिरिंज की कमी नहीं है। विभाग ने प्रतिदिन 60 हजार लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी की है। लोग केंद्रों तक पहुंचेंगे तो उन्हें निराश नहीं होना पडे़गा। वहीं शहर के मेडिकल कॉलेज केंद्र पर सोमवार को 1201 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक महिला स्पेशल के पिंक बूथ पर 305 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।