फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest

Covid : कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का बाजार गरम, इन औषधियों की मांग अधिक

Sat, 17 Apr 2021 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Apr 2021 07:26 PM IST
सार

  • मेडिकल स्टोर्स और आयुर्वेदिक स्टोर्स पर इनकी मांग काफी बढ़ गई है
  • बाजार में मिल रहे हैं तरह-तरह के काढ़ा और इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाएं

विज्ञापन
Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest
काढ़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना काल में हर जागरूक व्यक्ति खुद ही डॉक्टर बन गया है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कोई आयुर्वेदिक नुस्खा अपना रहा तो कोई विटामिन की गोलियां और जूस पीकर इम्यूनिटी बढ़ा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक भी मानते हैं कि इन दिनों आयुर्वेदिक औषधियों, काढ़ा और विटामिन सी और डी की गोलियों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। 

विज्ञापन

Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest
अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग आयुष काढ़ा, गिलोय, अश्वगंधा, हल्दी की गोलियां, तुलसी ड्रॉप और च्वयनप्राश का इस्तेमाल रोज कर रहे हैं। यही नहीं विटामिन सी और डी की गोलियों की खपत भी आम दिनों की तुलना में दस गुना बढ़ गई है। लोग टॉफी की तरह चबाकर खाने वाली गोलियां ज्यादा मांग रहे हैं। इसके अलावा बाजार में एलोवेरा, गिलोय, तुलसी, त्रिफला, आंवला जूस की बड़ी रेंज और वेरायटी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest
रोग प्रतिरोधक बढ़ाने में मददगार जड़ी-बूटी - फोटो : social media

सिविल लाइंस में पलक आयुर्वेद के राजकुमार वर्मा बताते हैं कि लोग गिलोय बटी और जूस के साथ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली अन्य दवाएं भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा स्नैक 30 नाम से हल्दी के कैप्सूल जो करीब 22 रुपये का एक, लोग धड़ल्ले से ले रहे हैं। वैद्यों के परामर्श पर इसकी बिक्री अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। 

विज्ञापन

Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest
जड़ी बूटी - फोटो : अमर उजाला

विटामिन सी की ज्यादा मांग 

लीडर रोड पर थोक दवा विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों विटामिन सी और डी की गोलियां बहुतायत में मांगी जा रही हैं। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे के मुताबिक कोविड से बचाव में विटामिन सी की गोलियां कारगर हैं। संक्रमित मरीजों को भी इसकी खुराक दी जा रही है। वहीं विटामिन डी 100 में सिर्फ पांच लोगों को ही डॉक्टर के परामर्श पर दी जाती है। इन दवाओं का बाजार में पर्याप्त स्टाक है। 

Covid: The market for immunity boosting medicines is hot, the demand for this drug is highest
Ayurvedic Herbal Treatment - फोटो : Social Media

कोविड से बचाव को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त होनी चाहिए। गिलोय, च्यवनप्राश समेत अन्य आयुर्वेदिक दवाएं इम्यूनिटी बढ़ाती हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुपान हैं। स्त्री, पुरुष और बच्चों के लिए दवाओं की मात्रा और प्रकार अलग-अलग हैं। बिना वैद्यकीय परामर्श के किसी भी दवा का सेवन ठीक नहीं हैं। - डॉ. एसके राय आयुर्वेदाचार्य

शरीर की इन्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन सी का बड़ा योगदान है। यह शरीर में एकत्रित नहीं होती। वहीं विटामिन डी का सेवन बिना जांच और चिकित्सकीय परामर्श के ठीक नहीं है। इन विटामिन को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें तो बेहतर होगा। - डॉ राहुल दीक्षित, फिजीशियन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed