{"_id":"5f7b83355782360035396be3","slug":"covid-hospital-is-equipped-with-all-facilities-oxygen-will-be-available-on-every-patient-s-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सुविधाओं से लैस है कोविड अस्पताल, हर मरीज के बिस्तर पर उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सुविधाओं से लैस है कोविड अस्पताल, हर मरीज के बिस्तर पर उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन
Tue, 06 Oct 2020 10:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन में कोविड अस्पताल और कोबास 6800 लैब के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों के साथ जीवन रक्षक ऑक्सीजन गैस की सप्लाई के लिए सेंट्रल ऑक्सीजन यूनिट की व्यवस्था है। मरीजों के हर बिस्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। मरीजों के लिए एडवांस वेंटिलेटर, बाईपैप, एचएफएनसी, सेंट्रल मॉनीटर आदि लगाए गए हैं। पीपीई किट, जीवन रक्षक दवाओं के साथ कुशल चिकित्सकों की टीमों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए लगाया गया है।
कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, कमिश्नर आर. रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीडीओ आशीष कुमार के साथ अन्य अफसर और वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, कमिश्नर आर. रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीडीओ आशीष कुमार के साथ अन्य अफसर और वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम के प्रयासों को सराहा
लोकार्पण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास का परिणाम है कि यूपी में मरीज कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन