फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid Hospital is equipped with all facilities, oxygen will be available on every patient's bed

सभी सुविधाओं से लैस है कोविड अस्पताल, हर मरीज के बिस्तर पर उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन

Tue, 06 Oct 2020 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Covid Hospital is equipped with all facilities, oxygen will be available on every patient's bed
एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
एसआरएन में कोविड अस्पताल और कोबास 6800 लैब के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों के साथ जीवन रक्षक ऑक्सीजन गैस की सप्लाई के लिए सेंट्रल ऑक्सीजन यूनिट की व्यवस्था है। मरीजों के हर बिस्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। मरीजों के लिए एडवांस वेंटिलेटर, बाईपैप, एचएफएनसी, सेंट्रल मॉनीटर आदि लगाए गए हैं। पीपीई किट, जीवन रक्षक दवाओं के साथ कुशल चिकित्सकों की टीमों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, कमिश्नर आर. रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीडीओ आशीष कुमार के साथ अन्य अफसर और वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम के प्रयासों को सराहा

लोकार्पण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास का परिणाम है कि यूपी में मरीज कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय क्षेत्र में पहली कोबास मशीन : खन्ना

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आईसीएमआर ने एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के लिए कोविड-19 की जांच में प्रयोग होने वाली कोबास मशीन उपलब्ध कराई है। प्रदेश के राजकीय क्षेत्र में यह पहली कोबास मशीन है। कोबास लैब को पूरी तरह क्रियाशील करने में लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत आई है।

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर रोकेंगे महामारी को

लखनऊ। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विगत साढ़े तीन सालों के दौरान दो एम्स, 29 नए मेडिकल कॉलेज और छह सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल ब्लॉक्स की स्थापना हुई है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आई है। जो ट्रेंड चला है, वह यह साबित करता है कि टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर कोविड-19 को नियंत्रित किया जा सकता है। महामारी का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश में हर दिन डेढ़ से पौने दो लाख टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.75 लाख से अधिक कोविड बेड की स्थापना की है। प्रत्येक जिले में एल-1 व एल-2 कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। कोविड वैक्सीन के लिए प्रदेश में कोल्ड चेन का एक मजबूत संरचना मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed