फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court lawyers' movement and fast

हाईकोर्ट वकीलों का आंदोलन होगा और तेज

Thu, 08 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Court lawyers' movement and fast
इलाहाबाद। पश्चिमी यूपी में बेंच के विरोध में हाईकोर्ट के वकील अपना आंदोलन और तेज करेंगे। वकीलों को संगठित करने करने के लिए कई कमेटियों का गठन कर दिया गया है। आंदोलन को नया रूप और तेवर देने के लिए कमेटियां काम करेंगी। बुधवार को दिन भर चली आम सभा की बैठक में हड़ताल समाप्त करने पर कोई निर्णय नहीं हो सका। तय किया गया कि बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वकीलों ने आंदोलन को और धार देने के लिए जनसमर्थन जुटाने का फैसला लिया है। सांसदों, विधायकों और राजनीतिक दलों के अलावा व्यापारी संगठनों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों का उनको समर्थन मिल रहा है। आम सभा में तय किया गया कि संघर्ष समिति, सलाहकार समिति, युवा संघर्ष समिति और मीडिया कमेटी नियमित रूप से बैठकें कर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगी और अधिवक्ताओं को उससे अवगत कराएंगी। संघर्ष समिति के संयोजक आरके ओझा, आईके चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, प्रभाशंकर मिश्र और बृजेश सहाय को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि कोई अधिवक्ता न्यायालय में प्रवेश न करने पाए तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव का पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन


महासचिव सीपी उपाध्याय ने बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन का समर्थन उनको प्राप्त हुआ है। प्रेस संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी राहुल पांडेय, केके राय, अवधेश कुमार और रीतेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को आम सभा मेें मंगला प्रसाद त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र, अतुल पांडेय, अजय दुबे, प्रदीप तिवारी, एके ओझा, सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने तथा संचालन सीपी उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed