फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court angry over police assaulting ex-serviceman and his family, sought affidavit from DGP

पूर्व सैनिक व उनके परिवार के साथ पुलिस के मारपीट करने पर कोर्ट नाराज, डीजीपी से मांगा हलफनामा

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पूर्व सैनिक सरदार रेशम सिंह और उनके परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस उत्पीड़न के मामले में गहरी नाराजगी जताई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी से उनका व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है।

विज्ञापन
Court angry over police assaulting ex-serviceman and his family, sought affidavit from DGP
कोर्ट - फोटो : demo pics

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पूर्व सैनिक सरदार रेशम सिंह और उनके परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस उत्पीड़न के मामले में गहरी नाराजगी जताई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी से उनका व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। पूर्व सैनिक ने पुलिस पर खुद और परिवार की महिलाओं की बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। सैनिक का कहना है कि 3 मई को पीलीभीत से लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोककर उनके व परिवार के साथ बेरहमी से मारा-पीटा है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने और इंसाफ दिलाए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जस्टिस सूर्य प्रकाश केसरवानी और जस्टिस गौतम चौधरी की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी की और कहा कि पुलिस पर याचिका में लगा आरोप बहुत खेदजनक स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन


कोर्ट ने एडवोकेट जनरल को इस मामले में पेश होकर कोर्ट की मदद करने को कहा है। रेशम सिंह अपनी मां और दो बहनों के साथ 3 मई को पीलीभीत से लखीमपुर खीरी अपने दिवंगत जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जा रहे थे। पुलिस उत्पीड़न की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई कोर्ट 12 जुलाई को करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed