{"_id":"5cc8a85dbdec220734073192","slug":"course-work-programme-starts-at-social-science-department-in-uoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के समाजशास्त्र विभाग में कोर्स वर्क कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के समाजशास्त्र विभाग में कोर्स वर्क कार्यक्रम शुरू
Wed, 01 May 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को कोर्स वर्क कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीएन पांडेय ने किया। उन्होंने आधुनिक आर्थिक शोध में गणितीय तकनीकों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विशिट अतिथि वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. असीम मुखर्जी ने व्यवहारिक शोध के महत्व के साथ अर्थशास्त्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी ने संस्था, समाज एवंदेश के विकास में शोध के महत्व को स्पष्ट करते हुए शोध के उन्नयन और विस्तार में प्री पीएचडी कोर्स वर्क की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कोर्स अध्यक्ष प्रो. एसके चतुर्वेदी ने शोध में अर्थनीति का महत्व बताया। संचालन डॉ. अनूप कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेखा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन