फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Couple injured by bike collision in Prayagraj, death of innocent child

प्रयागराज में बाइक की टक्कर से दंपति घायल, मासूम बच्चे की मौत

Sun, 26 May 2019 10:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Couple injured by bike collision in Prayagraj, death of innocent child
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के सधनगंज चौराहे पर रविवार सुबह दवा कराने जा रहे दंपति व चार माह की बच्चे सवार स्कूटी में एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति व चार माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए शहर ले गए लेकिन रास्ते में ही मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


    थाना क्षेत्र दांदूपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार पटेल पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी संगीता के साथ रविवार भोर स्कूटी से अपने चार माह के बच्चे राम का इलाज कराने के लिए फाफामऊ जा रहा था। वह थाना क्षेत्र के सधनगंज चौराहे से जैसे ही सेवाइत की ओर मुड़ा ही था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उसके स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति रमेश व संगीता सहित उसका चार माह के बच्चे राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही दंपति के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां तीनों घायलों को इलाज के लिए सोरांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। रास्ते में दंपति के चार माह के बच्चे राम की मौत हो गई। और घायल दंपति का इलाज शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। रमेश कुमार पटेल ने आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ सोरंाव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed