फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Couple ingested poison due to domestic dispute

कौशाम्बी : घरेलू कलह से आजिज दंपती ने निगला जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Mon, 22 Aug 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

कड़ा के जहांगीराबाद निवासी संतोष उर्फ गोलू पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी रीना के साथ गैर प्रांत में रहकर कामधंधा करता है। रविवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ जहांगीराबाद आया हुआ था।

विज्ञापन
Couple ingested poison due to domestic dispute
कौशाम्बी में दंपती के जहर खाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में घरेलू कलह से आजिज दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए पति को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



कड़ा के जहांगीराबाद निवासी संतोष उर्फ गोलू पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी रीना के साथ गैर प्रांत में रहकर कामधंधा करता है। रविवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ जहांगीराबाद आया हुआ था। बताते हैं सोमवार की शाम दंपती ने किसी बात से खिन्न होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसियों ने दंपती की हालत को बिगड़ते हुए देखा सन्न रह गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रीना की मौत हो गई। 
विज्ञापन


 

संतोष को गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो क्षेत्राधिकारी सिराथू केजी सिंह व थानाध्यक्ष कड़ा धाम अभिलाष तिवारी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया, वही संतोष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद दंपती की माँ रामपति एवम पुत्र नंदन (5) और ननका (3) का रोरोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed