फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Couple died due to strangulation, post mortem report revealed, dead body was found hanging in the room.

Prayagraj: गला कसने से हुई थी दंपती की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, कमरे में फंदे से लटका मिला था शव

Thu, 10 Oct 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

बहरिया के जुगनीडीह निवासी भगवान दास उर्फ राजेंद्र कुमार (25) सोमवार शाम को अपनी पत्नी लक्ष्मी (20) के साथ मेहंदौरी कांशीराम आवास योजना स्थित अपनी ससुराल आया था। दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे दोनों का शव कमरे के अंदर एक साथ पंखे के सहारे लटका मिला था।

विज्ञापन
Couple died due to strangulation, post mortem report revealed, dead body was found hanging in the room.
भगवान दास और लक्ष्मी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेहंदौरी कांशीराम आवास योजना में कमरे के अंदर एक ही फंदे से लटके मिले पति-पत्नी की मौत गला कसने से हुई थी। बुधवार को दोनों के शवाें का वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक भगवान दास का शव बाहर निकलता देख भाई अरविंद रोते हुए बदहवास हो गया। किसी तरह रिश्तेदारों ने उसे संभाला।

विज्ञापन


बहरिया के जुगनीडीह निवासी भगवान दास उर्फ राजेंद्र कुमार (25) सोमवार शाम को अपनी पत्नी लक्ष्मी (20) के साथ मेहंदौरी कांशीराम आवास योजना स्थित अपनी ससुराल आया था। दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे दोनों का शव कमरे के अंदर एक साथ पंखे के सहारे लटका मिला था। दोनों ने कुछ ही महीने पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था। वहीं, घटना की सूचना पाकर यहां पहुंचे भगवान दास के परिजन ने बहू के माता-पिता, भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद शिवकुटी पुलिस ने किसी तरफ सभी को समझा बुझाकर दोनों के शवों पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए थे। वहीं, बुधवार को वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया। इसमें गला कसने से दोनों की मौत होने की बात सामने आई। सूत्रों के अनुसार, दोनों की मौत के समय में कुछ अंतर रहा। वहीं, भगवान दास के भाई अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लक्ष्मी के माता-पिता, भाई और एक पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाई के साले के हाथ में नाखून से खंरोच के निशान भी हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि उनके भाई को ससुराल के लोगों ने पहले मारा और फिर फंदे से लटका दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है। हत्या का आरोप बिल्कुल गलत है। उन्होंने किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने से भी इन्कार किया है।

पिता बोले- मेरी इकलौती बेटी थी, वह भी छोड़कर चली गई

उधर, पोस्टमार्टम के बाद शवों को बाहर निकाला गया और एक ही एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाया गया। लक्ष्मी के पिता घनश्याम एंबुलेंस में रखे बेटी के शव का चेहरा देखकर फूट-फूट कर रोने लगे और बोले कि लक्ष्मी उनकी इकलौती बेटी थी। वह भी उन्हें छोड़कर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed