फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corruption lawsuit against Gyanpur MLA Vijay Mishra and MLC wife Ramlali

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा व एमएलसी पत्नी रामलली के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा 

Wed, 20 Jan 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 11:43 PM IST
सार

  • विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रयागराज में दर्ज कराई एफआईआर
 
  • शुरुआती जांच में निर्धारित अवधि के दौरान आय से 924 प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति 

विज्ञापन
Corruption lawsuit against Gyanpur MLA Vijay Mishra and MLC wife Ramlali
विधायक विजय मिश्र (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा और उनकी विधान परिषद सदस्य पत्नी रामलली मिश्रा के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में विजय मिश्रा और उनकी पत्नी की संपत्ति आय से 924 प्रतिशत अधिक पाई गई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ प्रयागराज के हंडिया थाने में केस दर्ज कराया या है। 

विज्ञापन

Corruption lawsuit against Gyanpur MLA Vijay Mishra and MLC wife Ramlali
विधायक विजय मिश्र (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विजिलेंस ने विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ लोक सेवक के पद पर रहते हुए अवैध रूप से नामी, बेनामी चल व अचल संपत्ति अर्जित करने की खुली जांच की थी। इसमें पाया गया कि विधायक रहते हुए विजय मिश्रा और रामलली ने 2002 से 2017 के बीच अकूत संपत्ति इकट्ठा की। निर्धारित अवधि में पति पत्नी की आय 2 करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपये थी, जबकि इस अवधि में अर्जित की गई संपत्तियों की कीमत 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपये पाई गई। यह संपत्ति आय के मुकाबले 924 प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Corruption lawsuit against Gyanpur MLA Vijay Mishra and MLC wife Ramlali
विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विजिलेंस को बयान देने से बचते रहे दंपती

आय से अधिक संपत्ति के बारे में बयान देने के लिए दंपती को बार-बार बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए। इस पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13-2 और 13-1-बी के तहत विजिलेंस के निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने केस दर्ज कराया है। 

जेल में विजय मिश्रा और पत्नी जमानत पर

विजय मिश्रा वर्तमान में आगरा जेल में बंद हैं। पिछले महीने भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में विधायक की कब्जे वाली दो बीघा जमीन खाली कराकर ग्राम समाज के सुपुर्द कर दिया गया था। विजय मिश्रा पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जबरन कब्जा करने के कुल 76 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि काफी केस खत्म हो चुके हैं और लगभग 22 मामले न्यायालय में हैं। पत्नी रामलली मिश्रा फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed