{"_id":"5eab08ea8ebc3e90591e4478","slug":"coronavirus-another-corona-infected-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: प्रयागराज में एक और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: प्रयागराज में एक और कोरोना संक्रमित
Thu, 30 Apr 2020 10:50 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज के मिलने से लॉकडाउन-3 में राहत की उम्मीद को झटका लगा है। बृहस्पतिवार को हुई कोविड-19 की जांच में कौंधियारा निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
उसे नैनी स्थित एम फोर्ड स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। दूसरी ओर प्रतापगढ़ में भी कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़ी है। बरहूपुर, पट्टी की रहने वाली एक महिला समेत दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी मुंबई से आए हैं। तीनों नए मरीजों को क्वारंटीन सेंटरों से कोटवा बनी अस्पताल में देर रात शिफ्ट कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति नासिक में पूजा-पाठ कराता था। 27 अप्रैल को वह कौंधियारा पहुंचा। इस बीच ग्राम प्रधान को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद उसे नैनी में क्वारंटीन कर दिया गया। 28 अप्रैल को उसका स्वाब नमूना जांच के लिए भेजा गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रतापगढ़ के भी दो संदिग्धों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मां-बेटे हैं और मुंबई से आए हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 18 नमूने जांच के लिए आए थे।
इनमें 16 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे एक ही परिवार के हैं। वहीं प्रतापगढ़ की अन्य कोरोना संक्रमित महिला को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर एसआरएन अस्पताल में कोटवा से रेफर कर भर्ती कराया गया है।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इसमें एक इंडोनेशियाई युवक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शिवकुटी के एक और शंकरगढ़ के दो युवकों का कोटवा बनी में इलाज किया जा रहा है। नए संक्रमित को भी कोटवा बनी में भर्ती कराया जाएगा।