{"_id":"62cdd79ddaf4087af5331893","slug":"corona-threat-persists-11-infected-again-after-16-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा बरकरार, 16 दिन बाद फिर से 11 संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा बरकरार, 16 दिन बाद फिर से 11 संक्रमित
Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, उसके बाद भी कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन की लगातार अनदेखी हो रही है। जिससे लोगों पर कोरोना का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को जांच के दौरान16 दिन बाद एक बार फिर एक दिन में 11 नए संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई।
कोरोना से बचाव के लिए लागातार जागरूकता फैलाई जा रही है। उसके बाद भी लोगों में कोविड प्रोटोकाल को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यहीं कारण है कि कोरोना के नए मामलों की संख्या में अचानक से उछाल आ जा रहा है। जबकि पहले के मुकाबले कोरोना की जांच का आंकड़ा बेहद कम है। मंगलवार को कोरोना की जांच में लगी टीमों ने 2865 लोगों को सैंपल एकत्र किया। इसमें कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले।
इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 43 पहुंच गई। हालांकि इस दौरान पांच मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन पूरा किया।
उधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि समय पर टीकाकरण कराए और कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क का जरूर प्रयोग करें। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।