फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona test recommendation from private doctor

निजी चिकित्सकों को कोरोना की जांच के लिए मरीजों को भेजना होगा फ्लू क्लीनिक

Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona test recommendation from private doctor
प्रयागराज। शहर के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों को कोरोना की जांच के लिए मरीजों को अब फ्लू क्लीनिक भेजना होगा। ये फ्लू क्लीनिक शहर के 11 स्थानों पर संचालित हैं। प्राइवेट चिकित्सक अपने नजदीकी के फ्लू क्लीनिकों पर मरीजों को कोविड की जांच के लिए भेजेगा। यहां मरीजों की कोविड की जांच मुफ्त में होगी। इसके लिए उनसे कोई चार्ज वसूल नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए निजी अस्पतालों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निजी पैथालॉजी में जांच की सलाह निजी चिकित्सक मरीजों को नहीं देंगे।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि ये फ्लू क्लीनिक सभी 11 रैपिड टेस्ट सेंटर पर स्थापित किए गए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति जिसको संक्रमण की आशंका है, वह जाकर जांच करा सकता है। निजी चिकित्सकों को भी अब इन्हीं फ्लू क्लीनिकों पर जांच कराने के लिए मरीजों को भेजना होगा। उन्हें इसकी जानकारी मरीजों को पर्चे पर लिखकर देनी होगी। डीएम ने भी इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वे सभी निजी चिकित्सकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दें।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हो रहा रैपिड एंटीजन टेस्ट
दारागंज पीएचसी, नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज और बेनीगंज शाखा, केपी इंटर कॉलेज, गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेरडीह झूंसी, पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय फाफामऊ, सेंट बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी और एमएनआईटी परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed