फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona's havoc: 35 positive on third day number reached 597

Prayagraj Corona Update: कोरोना का कहर : तीसरे दिन भी 35 आए पॉजिटिव, 600 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sun, 12 Jul 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: 35 positive on third day number reached 597
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना का कहर बरकरार है। दो दिनों में 101 मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को भी 35 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ की ओर से इसकी सूचना भी जारी की गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने विवरण केवल 15 लोगों का ही जारी किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कई लोगों को उनकी स्थिति के मुताबिक अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया है। नए मरीजों के सामने आने से जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई हैं। दो दर्जन से अधिक नए हॉटस्पॉट हो गए हैं। 

विज्ञापन

Corona's havoc: 35 positive on third day number reached 597
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए लोगों में अशोकनगर से 50 वर्षीय अधेड़, राजकीय बालिका गृह की 18 वर्षीय किशोरी, हंडिया के वार्ड नंबर चार की 26 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय किशोर, मेजा लोटन बाजार का 38 वर्षीय युवक, एसआरएन परिसर का 25 वर्षीय, न्याय विहार कॉलोनी का 36 वर्षीय, राजापुर म्योररोड का 30 वर्षीय, मुट्ठीगंज का 29 वर्षीय, लीडर रोड का 30 वर्षीय व मालवीयनगर 30 वर्षीय युवक शामिल है। जसरा-शिवपुर की 35 वर्षीय महिला, झूंसी लेखराजपुर की 50 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक में भी संक्रमण मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने 21 पॉजिटिव लोगों का विवरण नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona's havoc: 35 positive on third day number reached 597
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जसरा की 35 वर्षीय महिला के ससुर का 70 वर्षीय का दो दिन पहले ही एसआरएन में निधन हो गया था। महिला जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसका प्रसव हुआ। ऑपरेशन के बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। इसके बाद उसे एसआरएन शिफ्ट कराया गया। इसके अलावा राजकीय बालिका गृह से एक और बालिका पाजिटिव पाई गई। इस तरह संक्रमित बालिकाओं की संख्या आठ हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed