{"_id":"5f3c26668ebc3e3d027e2b91","slug":"corona-s-havoc-109-health-workers-including-doctors-who-have-been-caught-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : अब तक चपेट में आ चुके चिकित्सकों समेत 109 स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : अब तक चपेट में आ चुके चिकित्सकों समेत 109 स्वास्थ्य कर्मी
Wed, 19 Aug 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारी भी महामारी की चपेट में आने लगे हैं। मंडल में अब तक पाजिटिव पाए आठ हजार से अधिक मरीजों में डॉक्टरों समेत 109 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसमें एक चिकित्सक की मौत भी हो चुकी है, जिनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंडल में अब तक डॉक्टर सहित 109 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं। इसमें नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के खिलाफ जंग में प्रयागराज के 76 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं।
इसके अलावा प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 15-15 मामले सामने आए हैं। कौशांबी के तीन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मंडल में 2421 से अधिक कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर के मुकाबले प्रयागराज में अधिक कंटेनमेंट जोन हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जो नए स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं, उनको छोड़कर अधिकतर ठीक हो गए हैं।
एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद के अलावा और किसी स्वास्थ्य कर्मी की मौत न तो कोरोना संक्रमित रहने के दौरान हुई है और न ही उसके बाद। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में मरीजों की संख्या 55 सौ पार कर गई है, जबकि, प्रतापगढ़ में 1175 , फतेहपुर में 925 और कौशाम्बी में नौ सौ के करीब पहुंच गई है।