फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona's eight new infected, 116 patients

कोरोना के आठ नए संक्रमित, 116 हुए मरीज

Thu, 04 Jun 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona's eight new infected, 116 patients
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
प्रयागराज। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में इन मरीजों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यात्रा विवरण में पता चला है कि संक्रमित मुंबई, दिल्ली, नोएडा और आंध्र प्रदेश से यहां अपने घर आए। दो मरीज स्थानीय हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 116 हो गई है।
विज्ञापन


जिन मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें धूमनगंज निवासी पीड़ित मुंबई से यहां आया था। प्रतापपुर निवासी संकमित भी मुंबई से यहां अपने घर आया था। उसी का एक साथी भी संक्रमित पाया गया है। बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


कोरांव के पिपरहिटा निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बताया कि वह दिल्ली से यहां आए। शाहगंज निवासी एक महिला कैसे संक्रमित हुई, वह किसके संपर्क में कब और कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी झूंसी निवासी युवक नोएडा से यहां आया था। बुखार, खांसी की शिकायत पर उसने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देर शाम आई रिपोर्ट में धनुपुर के दो लोग शामिल हैं। इनमें एक यहां आंध्र प्रदेश से आया जबकि दूसरे ने यात्रा विवरण देने में बार-बार परेशान किया। उससे शुक्रवार को पूछताछ कर संपर्कियों को क्वारंटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई है। वहीं सभी के परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया है।

एसआरएन में 22, कोटवा बनी में 21 मरीज भर्ती
कोरोना संक्रमित 22 मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गयाहै। इनमें प्रयागराज के 17, प्रतापगढ़ के चार और फतेहपुर का एक मरीज है। वहीं कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल में कुल 21 मरीज भर्ती हैं।


चार मरीजों की छुट्टी, 421 के नमूने लिए
बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित कुल चार मरीजों की छुट्टी की गई। कोटवा बनी हॉस्पिटल से हंडिया निवासी संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं एसआरएन से तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ के मुताबिक बृहस्पतिवार को 421 लोगों के स्वाब नमूने कोविड जांच के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed