Prayagraj Corona News: कोरोना संक्रमित मिठाई व्यवसायी समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक करीब 55 वर्षीय मिठाई व्यवसायी पर संक्रमण छिपाना भारी पड़ गया। वह करीब 13 दिन पहले कानपुर गए थे। लौटे तो बुखार, खांसी की शिकायत हुई। वह कई बीमारियों से पीड़ित थे। संक्रमण की दशा में वह करीब दस दिन घर पर ही रहे।
16 जुलाई को जांच में पॉजिटिव पाए गए तो उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। दो दिन पहले हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मंगलवार सुबह मल्टी आर्गन फेल्योर के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया।
वहीं मुट्ठीगंज निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत के कारण 17 जुलाई को एसआरएन में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनका रक्तचाप बढ़ गया। अन्य बीमारियों के कारण संक्रमण बढ़ने के साथ वह निमोनिया पीड़ित हो गईं। उन्हें भी वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नोडल अधिकारी के मुताबिक दोनों मरीजों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था की गई।
एसआरएन के कोविड वार्ड में 130 मरीज, 41 ऑक्सीजन पर
प्रयागराज। एसआरएन के कोविड वार्ड में मंगलवार को मरीजों की संख्या 130 हो गई। अन्य दिनों की अपेक्षा मरीज कम हैं, लेकिन इनमें अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ितों की संख्या अधिक है। 41 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आठ मरीजों को बाईपैप का सहारा दिया गया है। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या में एसआरएन के कोविड वार्ड पहुंचे अधिकांश मरीज गंभीर हालत में हैं। इनमें करीब 75 मरीजों की हालत स्थिर है। फिलहाल उनमें अन्य लक्षणों का विस्तार नहीं है। वहीं सांस लेने में दिक्कत के कारण 45 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। आठ मरीजों को वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने से पहले बाई पैप का सपोर्ट दिया गया है।