फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona freed Pratapgad again faces infection, woman from Mumbai found positive

कोरोना मुक्त हो चुके प्रतापगढ़ में फिर संक्रमण का साया, मुंबई से आई महिला मिली पॉजिटिव 

Sun, 26 Apr 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona freed Pratapgad again faces infection, woman from Mumbai found positive
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
छह जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोरोना मुक्त हो चुके प्रतापगढ़ में एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चार दिन पहले मुंबई में कोरोना का रेड जोन बने धारावी से आई एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। शनिवार को प्रयागराज से उसकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। पहले से ही उसे किडनी की बीमारी थी। उसके साथ आए परिवार के तीन सदस्यों और दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उसका यात्रा इतिहास खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन


कुंडा इलाके के बरई गांव का एक परिवार मुंबई के धारावी में रहता था। परिवार की 30 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी है। परिवार के लोग प्रशासन से पास जारी करवाने के बाद 20 अप्रैल को एंबुलेंस से मुंबई से प्रतापगढ़ के लिए निकले। महिला के साथ उसका पति, दो बच्चे और दो रिश्तेदार भी थे। 21 अप्रैल को सभी बरई गांव पहुंचे। मुंबई से उनके आने के बाद ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन


23 अप्रैैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का सैंपल लेने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया। शनिवार को प्रयागराज से आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। जबकि पति, उसके दोनों बच्चे और रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव है। आननफानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार किए गए कोविड-19 अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित महिला को पहले से किडनी की बीमारी थी। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed