फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona effect. treatment of prisioners

कोरोना इफेक्ट: जेल में बंदियों की हुई जांच

Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona effect. treatment of prisioners
कोरोना संक्रमण के खतरे से जेल में निरुद्ध बंदी और कैदी भी अछूते नहीं हैं। ऐसे में यहां भी कोरोना से बचाव के हर संभावित उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार से केंद्रीय कारागार नैनी में बंदियों व स्टाफ की रैंडम मेडिकल जांच शुरू करा दी गई है। नैनी जेल में वर्तमान में 4000 से ज्यादा बंदी और कैदी निरुद्ध हैं। फिलहाल अब तक यहां कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदेश की कुछ अन्य जिलों में निरुद्ध बंदियों के संक्रमित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

आगरा व मुरादाबाद जेल में कुछ बंदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में विभाग की ओर से इस दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं कि अन्य जेलों में इस तरह के मामले सामने न आएं। इसी के तहत डीजी जेल आनंद कुमार की ओर से प्रदेश की सभी जेलों में रैंडम जांच के निर्देश दिए गए। इसके अनुपालन में बृहस्पतिवार से नैनी जेल में भी बंदियों व स्टाफ की रैंडम जांच शुरू करा दी गई है। डीआईजी जेल बीआर वर्मा ने बताया की मंडल के सभी जेलों में रैंडम जांच शुरू करा दी गई है। कहा गया है कि बंदियों के साथ स्टाफ की भी जांच कराई जाए। साथ ही बाहर से आने वाली हर सामग्री सैनिटाइज कराई जाए।
विज्ञापन

वैसे करोना से बचाव के संबंध में नैनी जेल प्रशासन की ओर से पहले भी कदम उठाए गए हैं। इसके तहत बंदियों व कैदियों से उनके परिजनों की मिलाई फिलहाल बंद है। इसके साथ ही जेल के अंदर ही एक क्वारन्टीन सेंटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
4200 कैदी व बंदी निरुद्ध हैं नैनी जेल में
350 बंदी हाल ही में जमानत पर किए गए हैं रिहा
2200 है क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed