{"_id":"5e7f9c358ebc3e775321c096","slug":"corona-effect-process-to-release-345-prisoners-from-march-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट: 30 मार्च से शुरू होगी 345 कैदियों को छोड़ने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना इफेक्ट: 30 मार्च से शुरू होगी 345 कैदियों को छोड़ने की प्रक्रिया
Sun, 29 Mar 2020 02:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड 19 कोरोना वायरस की वजह से नैनी सेंट्रल जेल से करीब 345 और रेंज स्तर से करीब 1100 कैदियों को छोडने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। नैनी सेंट्रल जेल के सात साल की सजा पाने वाले तीन कैदियों की सजा एक हफ्ते से लेकर 15 दिन में पूरी होने वाली है, इसलिए उन कैदियों ने पैरोल पर जाने से मना कर दिया है। दूसरी तरफ 14 वर्ष की सजा पाए 60 साल से ऊपर के 69 बंदियों के बारे में शासन और समिति की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। जिससे उनके पैरोल की उम्मीद धूमिल हो गई है।
गौरतलब है कि कोविड 19 कोरोना वायरस के संक्रमण से जेल के कैदियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सात साल की सजा पाने वाले और इतनी ही समयावधि की धाराओं ने निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के साथ 14 साल की सजा पाए 60 साल से ऊपर के बंदियों को जमानत और पैरोल पर छोडने का निर्देश दिया था। शासन के आदेश पर नैनी सेंट्रल जेल से सात साल की सजा पाने वाले 48 सजायाफ्ता बंदियों, सात साल तक की सजाओं में निरुद्ध 300 विचाराधीन कैदियों और 14 साल की सजा पाए 60 साल से अधिक 69 बंदियों को मिलाकर कुल 417 की लिस्ट शासन को भेजी गई थी।
जिस पर शनिवार को प्रदेश की कारागार समिति की ओर से निर्देश आ गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि 69 में से एक की 28 मार्च को रिहाई हो गई है। डीआईजी जेल बीआर वर्मा ने बताया कि पूरे रेंज की आठ जेलों से करीब 1100 कैदी एवं बंदियों को जमानत व पैरोल दी जाएगी। 14 साल की सजा पाने वाले बंदियों के बारे में कोई निर्देश नहीं आया है। रिहाई की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।