{"_id":"60d5e503f667f06e01649359","slug":"corona-effect-mts-2020-and-sub-inspector-delhi-police-exam-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट: एमटीएस 2020 एवं सब इंसपेक्टर दिल्ली पुलिस की परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना इफेक्ट: एमटीएस 2020 एवं सब इंसपेक्टर दिल्ली पुलिस की परीक्षा स्थगित
Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
सार
- संक्रमण के प्रसार को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने चौथी परीक्षा स्थगित की
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कोरोना के कारण एक बार फिर से दो परीक्षाओं को स्थगित किया है। आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना में एक से 20 जुलाई के बीच प्रस्तावित मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) 2020 की पेपर-1 की परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने 12 जुलाई को प्रस्तावित दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के लिए सब इंस्पेक्टर परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से लगातार परीक्षाओं के स्थगित किए जाने से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आगामी भर्ती परीक्षाओं के साथ स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तिथि घोषित करने की तैयारी चल रही है। आयोग मुख्यालय में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एसएससी चेयरमैन की बैठक इन दिनों चल रही है। इस बैठक के बाद आयोग स्थगित परीक्षाओं के लिए नया भर्ती कैलेंडर जारी करेगा। आयोग की ओर से इससे पूर्व में भी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2020 एवं कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2020 स्थगित कर दिया था। इससे पहले आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते ही केंद्रीय सुरक्षा बालों के लिए कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए विज्ञापन भी रोक दिया था।
विज्ञापन