फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona covid-19 infection torn intestines youth lost his life in prayagraj uttar pradesh

Prayagraj News:प्रयागराज में कोरोना संक्रमित युवक की आंत फटने से हुई मौत

Fri, 21 Aug 2020 08:18 AM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: कुमार संभव Updated Fri, 21 Aug 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Corona covid-19 infection torn intestines youth lost his life in prayagraj uttar pradesh
एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज - फोटो : File
प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से मौत का अजब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत आंत फटने की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी आंतों में संक्रमण था, जिससे वो फट गईं। इस युवक की उम्र महज 25 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एनआरएन अस्पताल के कोविड वॉर्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोग खौफनाक वायरस कोविड-19 की वजह से जान गंवा बैठे। इनमें बाकी 3 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, बहरिया निवासी 25 वर्षीय युवक को कोविड-19 संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी आंतों में संक्रमण था, जिससे उसकी आंतें फट गईं और सेप्टीसीमिया की वजह से उस युवक की जान चली गई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रयागराज में बृहस्पतिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 293 संदिग्ध मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमितों की यह बढ़ती संख्या चौंकाने वाली है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देकर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 280 है। इनमें विभिन्न अस्पतालों से 65 लोग डिस्चार्ज किए गए और 215 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वहीं एसआरएन अस्पताल में चार कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक जौनपुर निवासी एक बुजुर्ग शामिल हैं। 

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 20 अगस्त को 2387 संभावित संक्रमितों के स्वाब नमूने कोविड जांच को लिए गए। 2318 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं 293 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संक्रमितों को उनके लक्षणों के आधार पर अस्पतालों में भर्ती कराने की कार्रवाई की जा रही है। संक्रमितों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो होम आइसोलेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। परीक्षण के बाद कार्रवाई प्रस्तावित है। 


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक, बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों से 65 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 215 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इस तरह 280 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed